फॉण्ट कनवर्टर NEW

दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत और तीन घायल

चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक 409 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक के बाद एक चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक 409 वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव में मदद की। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और सड़क पर यातायात सामान्य करने का काम शुरू किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram