Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

विश्व युवा कौशल दिवस पर झारखंड के युवाओं को बड़ी सौगात, जानिए क्या हुआ खास

Ranchi News : झारखंड सरकार द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रांची के कांके स्थित विश्वेश्वरैया (विश्वा) प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (JSDMS) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के तहत नव-नियोजित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार लाल, निदेशक-सह-कार्यपालक पदाधिकारी, JSDMS ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में युवाओं को सिर्फ रोजगार ही नहीं, बल्कि सही दिशा और गुणवत्ता पूर्ण कौशल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के दौर में अगर युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, तो न केवल उनका भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि झारखंड और देश भी आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

श्री लाल ने सभी हितधारकों से आपसी तालमेल और साझेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया ताकि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्रदाता केवल औपचारिकता न निभाएं, बल्कि ऐसा प्रशिक्षण दें जिससे युवा व्यावसायिक रूप से मजबूत बन सकें।

इस अवसर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षित उम्मीदवारों को सिलाई मशीनें भी प्रदान की गईं। साथ ही, ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के अंतर्गत Employability Excellence for College Education & Learning (EXCEL) योजना के लिए JSDMS और Institute of Civil Engineers Society (ICES) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

कार्यक्रम में ‘वर्ल्ड स्किल्स 2025-26’ के लिए झारखंड स्किल कॉम्पिटिशन की राज्य एवं जिला स्तरीय तैयारियों की भी औपचारिक शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

मुख्य आकर्षण रहे विभिन्न कौशल प्रदर्शनी स्टॉल्स, जिनमें हेल्थकेयर, सोलर पैनल इंस्टालेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन डिजाइनिंग, फूड प्रोसेसिंग और मेकअप आर्टिस्ट जैसे क्षेत्र शामिल थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी सुनील सिंह (अतिरिक्त सचिव), रवि रंजन कुमार विक्रम (श्रमायुक्त) एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्रदाता, युवा प्रशिक्षु और UNDP प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *