Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

करमा पर्व से पहले रांची प्रशासन की अनोखी पहल, कला दल को मिला मांदर का तोहफ़ा

Ranchi : झारखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं को संजीवनी देने के लिए रांची जिला प्रशासन ने एक संवेदनशील पहल की है। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर बेड़ो प्रखंड के कला दल को जिला प्रशासन की ओर से पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर उपलब्ध कराया गया।

दरअसल, कुछ दिन पहले उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में कला दल के सदस्यों ने अपनी समस्या साझा करते हुए कहा था कि उनके पास मांदर नहीं है। बिना मांदर उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम अधूरे लगते हैं। इस फरियाद को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने वादा किया था कि उन्हें मांदर उपलब्ध कराया जाएगा। आज जिला प्रशासन ने अपना वादा पूरा करते हुए कला दल को दो मांदर भेंट किए।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

मांदर मिलने के बाद कलाकारों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया और करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से उपायुक्त को आमंत्रित भी किया। कलाकारों ने कहा कि अब वे करमा पर्व को पूरी उत्साह और पारंपरिक धुन के साथ मना सकेंगे।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि “हमारी लोक संस्कृति हमारी असली पहचान है। कलाकारों की ज़रूरतें पूरी करना प्रशासन का दायित्व ही नहीं, बल्कि गर्व की बात है।” उन्होंने आगे कहा कि करमा जैसे पर्व समाज को जोड़ते हैं और इन्हें भव्य बनाने में प्रशासन हमेशा सहयोग करेगा। यह पहल न केवल कलाकारों के उत्साह को बढ़ाने वाली है, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और झारखंडी लोककला के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *