Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गैस सिलेंडर और महंगाई पर झामुमो का हल्लाबोल, जिला मुख्यालय पर विशाल धरना
Jharkhand

गैस सिलेंडर और महंगाई पर झामुमो का हल्लाबोल, जिला मुख्यालय पर विशाल धरना

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 7, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jashedpur News: केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। सुबह से ही उपायुक्त कार्यालय परिसर के आसपास झामुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।
धरना-प्रदर्शन को खास बनाने के लिए महिलाओं ने पारंपरिक आदिवासी परिधान पहनकर विरोध दर्ज कराया। कई महिलाएं सिर पर लकड़ी के बंडल और चूल्हे में उपयोग होने वाले लकड़ी के लठ्ठे लेकर पहुंचीं। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके चलते लोगों को फिर से लकड़ी और पारंपरिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं पुरुष कार्यकर्ता हाथों में लकड़ी के लठ्ठे और गैस सिलेंडर के प्रतीकात्मक पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
धरना स्थल पर “महंगाई पर रोक लगाओ”, “गैस सिलेंडर सस्ता करो”, “जनविरोधी नीतियां बंद करो” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। खाने-पीने की वस्तुओं, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
धरना को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं करती है तो झामुमो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा।
झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सगन पूर्ति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। गैस सिलेंडर की कीमत इतनी बढ़ गई है कि कई परिवारों ने गैस का उपयोग कम कर दिया है। पूर्व सांसद सुमन महतो ने कहा कि महिलाओं पर महंगाई का सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है और केंद्र सरकार को तुरंत रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए।
केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन और योगेंद्र सिंह निराला ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। नेताओं ने कहा कि चुनाव के समय महंगाई कम करने का वादा करने वाली सरकार आज जनता को राहत देने में विफल साबित हो रही है।
धरना-प्रदर्शन के बाद झामुमो नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां उपायुक्त राजीव रंजन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रसोई गैस की कीमतों में कमी करने, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की गई।
धरना कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.