Skip to content
Log In
ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित

पेट्रोल-गैस की मार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा झामुमो, बड़ा ऐलान

Chaibasa News;  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ 7 मई 2026 को राज्यव्यापी महाधरना–प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला मुख्यालय चाईबासा में यह कार्यक्रम पुराने उपायुक्त कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
इस संबंध में झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधराम लागुरी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं, जिससे आम लोगों का मासिक बजट बिगड़ गया है और जीवन यापन मुश्किल हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में ईंधन के दाम कम नहीं किए जा रहे हैं।
सब्जियों, दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से हर वस्तु महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। छोटे दुकानदार और व्यवसायी भी बिक्री में गिरावट और कम मुनाफे के कारण प्रभावित हो रहे हैं।
झामुमो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और ऐसी नीतियां बना रही है, जिनसे बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिल रहा है। पार्टी ने मांग की है कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
घोषित कार्यक्रम के तहत 7 मई को राज्य के विभिन्न जिलों में धरना–प्रदर्शन किया जाएगा।
चाईबासा में आयोजित महाधरना में जिले के सभी झामुमो वर्ग संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने आम लोगों से भी बड़ी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
झामुमो ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *