फॉण्ट कनवर्टर NEW

झामुमो ने संभाली जिम्मेदारी, ‘आपकी योजना’ अभियान में देगा पूरा साथ!

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” को सफल बनाने के लिए झामुमो खुलकर आगे आया है। झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” को सफल बनाने के लिए झामुमो खुलकर आगे आया है। झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

21 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर यह विशेष अभियान पूरे झारखंड में दोबारा चलाया जा रहा है। जिले के हर स्तर- जिला, प्रखंड, नगर, पंचायत और वार्ड- पर 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में सरकारी विभाग सीधे जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ दिलाया जाएगा। लक्ष्य है कि किसी भी लाभार्थी को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

झामुमो कार्यकर्ता पहुंचाएंगे लोगों को शिविर तक

राहुल आदित्य ने बताया कि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के निर्देश पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया गया है- अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को शिविरों तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े हर कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभाती है, और यह अभियान भी उसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

जारी निर्देश में पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, प्रखंड और नगर समिति के सदस्य, पंचायत-वार्ड प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। पार्टी का मानना है कि यह अभियान सीधे लोगों की समस्याएँ सुनने और मौके पर समाधान करने का मौका देता है, और इसमें संगठन की भागीदारी बेहद ज़रूरी है। झामुमो को विश्वास है कि यह अभियान जिले की जनसमस्याओं को कम करने में बड़ा प्रभाव छोड़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram