Ranchi: झारखंड के लोगों को लग रहा था कि अब ठंड विदाई की ओर है, लेकिन कुदरत के मिजाज ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर ने पूरे राज्य को अपनी आगोश में ले लिया है। आलम यह है कि सूरज ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
गुमला बना राज्य का ‘कोल्ड जोन’ : पिछले 24 घंटों में ठंड का सबसे घातक प्रहार गुमला में देखा गया, जहां पारा लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पर जा टिका है। राजधानी रांची और जमशेदपुर को छोड़ दें, तो राज्य का लगभग हर जिला 10 डिग्री से नीचे की शीतलहर झेल रहा है। खूंटी, सिमडेगा और मेदिनीनगर में भी सुबह के वक्त घना कुहासा और कंपकपाने वाली ठंड लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है।
यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक
क्या कहता है मौसम विभाग? : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 फरवरी से झारखंड के आसमान पर बादलों का डेरा शुरू होने वाला है। यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है। हालांकि बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त देखी जाएगी, लेकिन सूरज की लुका-छिपी के कारण दिन में भी कनकनी महसूस होती रहेगी।
राजधानी रांची का हाल : रांची में फिलहाल पारा 10.8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हालांकि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री के साथ सामान्य है, लेकिन शाम होते ही चलने वाली ठंडी हवाएं मौसम को काफी सर्द बना रही हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बारिश की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन सुबह का कुहासा सड़कों पर दृश्यता (Visibility) कम कर सकता है।
इस खबर को भी पढ़ें : ठंडी हवाओं ने थाम दी रफ्तार, झारखंड में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल
संबंधित खबरें
- Jharkhand NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
- Jharkhand रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
- Jharkhand झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन













