फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, रांची समेत छह क्षेत्रों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने विशेष तैयारी की है। राज्य के छह क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, 14 अक्टूबर से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने विशेष तैयारी की है। राज्य के छह क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक इन जवानों की ड्यूटी रहेगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाया जाएगा।

इन छह क्षेत्रों में तैनात होंगे अतिरिक्त जवान

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, रांची में जैप-6 के 50, पलामू में जैप-1 के 50 और बोकारो में जैप-6 के 50 प्रशिक्षित लाठी बल के जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, हजारीबाग में एसआईआरबी-2 के 50 और चाईबासा में जैप-6 के 50 जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा दुमका में जैप-1 की आरएपी-5 कंपनी को अस्थायी कैंप के साथ तैनात किया गया है।

50 जवानों को रिजर्व में रखा गया

पुलिस मुख्यालय ने रांची में 50 लाठी बल के जवानों को रिजर्व में रखने का फैसला लिया है। इन जवानों का अस्थायी कैंप डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इनकी तैनाती की जा सकेगी।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। सभी जवान 23 अक्टूबर तक ड्यूटी पर रहेंगे, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram