फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड शराब घोटाला : ACB ने छत्तीसगढ़ के छह लोगों को भेजा समन

Ranchi : झारखंड में शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में ACB ने छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख व्यक्तियों को समन भेजकर एक और दो सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। ACB ने जिन लोगों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड में शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में ACB ने छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख व्यक्तियों को समन भेजकर एक और दो सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ACB ने जिन लोगों को समन भेजा है, उनमें दुर्ग के अरविंद सिंह, नवीन केडिया, अरुणपति त्रिपाठी, भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, रायपुर के विकास अग्रवाल और विलासपुर के राजेंद्र जायसवाल शामिल हैं। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB ने 20 मई 2025 को प्राथमिकी दर्ज की थी (कांड संख्या 9/2025)। इससे पहले, 27 सितंबर 2024 को प्रारंभिक जांच (PE) शुरू हुई थी, जिसमें कई अहम सबूत हाथ लगे। इसी आधार पर ACB ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को नोटिस भेजा था, लेकिन वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।

21 मई 2025 को ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस विनय चौबे को गिरफ्तार किया। इसी दिन उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गजेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

ACB का कहना है कि समन भेजे गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। एजेंसी ने साफ किया है कि शराब घोटाला मामले में किसी भी स्तर पर कानूनी छूट नहीं दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram