फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची जिले की 3.88 लाख महिलाओं के खातों में झारखंड सरकार ने भेजी ₹2,500 की सम्मान राशि

Ranchi : दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक विशेष उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को अक्टूबर महीने की सम्मान राशि के रूप में कुल ₹97 करोड़ 10 लाख

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक विशेष उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को अक्टूबर महीने की सम्मान राशि के रूप में कुल ₹97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 महिलाओं को ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से सम्मान राशि उनके बैंक खातों में सीधे आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों से ठीक पहले इस योजना से लाभ पाने वाली लाखों महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक रही है।

रांची जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है। इसमें अनगड़ा के 16,843, बेड़ो के 20,797, चान्हो के 19,894, माण्डर के 23,395, कांके के 31,828, सिल्ली के 21,382 और सदर शहरी क्षेत्र के 21,754 लाभुकों सहित कुल 3.88 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बना रही है। दीपावली और छठ जैसे शुभ अवसरों पर यह आर्थिक सहयोग न केवल परिवारों में खुशहाली लाएगा बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को भी बढ़ाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी ढंग से भुगतान मिले। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी लाभुक को भुगतान में कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, झारखंड सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहयोग और सामाजिक सम्मान प्रदान करना है। इस योजना से न केवल महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि समाज में उनकी स्थिति भी सशक्त हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram