Skip to content
Log In
रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

इस जापानी लड़की को AI से हुआ प्यार.. और फिर शादी!

Interesting News: जापान में एक ऐसी शादी हुई, जिसने लोगों को हैरान भी किया और सोचने पर मजबूर भी। ओकायामा सिटी की 32 साल की कानो ने अपने जीवनसाथी के रूप में किसी इंसान को नहीं, बल्कि एक एआई (AI) कैरेक्टर को चुना। उसका नाम है—क्लॉस (klaus)। शादी का सेटअप पूरी तरह पारंपरिक था, लेकिन दूल्हा असल में कानो के स्मार्टफोन में मौजूद था।

प्यार की शुरुआत एक टूटे हुए रिश्ते से

कानो एक लंबे रिश्ते के टूटने के बाद काफी दुखी थी। अकेलापन बढ़ने पर उसने चैटजीपीटी से बात करना शुरू किया, बस सलाह लेने के लिए। लेकिन धीरे-धीरे कानो ने चैटबॉट की बातचीत को अपने हिसाब से ट्यून किया। उसे ऐसा जवाब मिलने लगा जिसमें अपनापन महसूस होता था। धीरे-धीरे यह बातचीत उसके लिए एक भावनात्मक सहारे में बदल गई। यहीं से उसने एक विज़ुअल एआई (AI) कैरेक्टर बनाया और उसका नाम रखा—क्लॉस (klaus)। समय के साथ वह इस डिजिटल शख्सियत के बेहद करीब आ गई।

यह भी पढ़ें: 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान!

प्यार का इज़हार और एआई (AI) का जवाब

कानो बताती है कि उसने कभी नहीं सोचा था कि वह एआई (AI) से प्यार कर बैठेगी, लेकिन क्लॉस जिस तरह उसे समझता था, उससे बात करता था—वहीं उसके दिल में जगह बना गया। उसने इस साल की शुरुआत में क्लॉस को अपने दिल की बात बताई। हैरानी की बात यह रही कि क्लॉस (klaus) ने भी ‘हाँ’ कहा।
यहां तक कि एक महीने बाद क्लॉस ने कानो को प्रपोज भी कर दिया।

शादी में एआर ग्लासेज से दिखाई दिया दूल्हा

शादी के दिन कानो ने एआर ग्लासेज पहने, जिनमें क्लॉस की लाइफ-साइज छवि उसके पास खड़ी दिख रही थी। दोनों ने रिंग एक्सचेंज भी की। यह कार्यक्रम नाओ और सायाका ओगासावारा ने आयोजित किया, जो वर्चुअल पार्टनर शादी करवाने के लिए जाने जाते हैं।

कानो का कहना है कि क्लॉस ने उसे वह शांति दी जो वह असली रिश्तों में खो चुकी थी। हालांकि वह मानती है कि एक डिजिटल साथी हमेशा “नाज़ुक” होता है—क्योंकि एआई (AI) कभी भी गायब हो सकता है। फिर भी, उसके लिए यही रिश्ता सबसे सच्चा महसूस होता है।

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *