फॉण्ट कनवर्टर NEW

भालू के हमले का खौफनाक सच! पर्वतारोही की ‘घड़ी’ ने खोले अंतिम पलों के राज

World News: जापान के होक्काइडो इलाके में एक पर्वतारोही पर हुए भालू हमले की कहानी ने पूरे देश को दहला दिया है। इस हमले में मारे गए पर्वतारोही की जीपीएस वॉच (घड़ी) ने उसके अंतिम और खौफनाक पलों का सारा हिसाब-किताब रिकॉर्ड कर लिया था,

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: जापान के होक्काइडो इलाके में एक पर्वतारोही पर हुए भालू हमले की कहानी ने पूरे देश को दहला दिया है। इस हमले में मारे गए पर्वतारोही की जीपीएस वॉच (घड़ी) ने उसके अंतिम और खौफनाक पलों का सारा हिसाब-किताब रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे घटनास्थल से बरामद किया गया है। वॉच ने सैटेलाइट के माध्यम से उसकी रूट और दिल की धड़कन (Heartbeat) का डेटा दर्ज किया था।

जापान के प्रतिष्ठित अखबार असाही शिंबुम के मुताबिक, डेटा से पता चला कि 14 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे वह पर्वतारोहण ट्रेल पर था। अचानक, वह ट्रेल छोड़कर तेजी से जंगल की ओर नीचे उतरने लगा। कुछ झाड़ियों के बीच उसके कदमों की चाल चक्कर काटती दिखी, जो स्पष्ट रूप से डर और जीवन के लिए संघर्ष की स्थिति को दर्शाते हैं।

रिकॉर्ड स्तर पर भालू हमले: जापान टुडे ने किया खुलासा

सबसे मार्मिक रिकॉर्डिंग यह थी कि उसी स्थान पर उसकी दिल की धड़कन वहीं रुक गई, जो उसकी मौत का साक्षी बना। कुछ घंटों बाद, वॉच ने फिर से मूवमेंट रिकॉर्ड किया, जिससे संकेत मिला कि भालू वापस लौटा और मृत व्यक्ति का शरीर कुछ सौ मीटर तक खींचकर ले गया। अगले दिन, 15 अगस्त को, स्थानीय अधिकारियों ने उस भूरे भालू और उसके दो शावकों को मृत व्यक्ति को मुंह में दबाए ले जाते देखा, जिन्हें बाद में मार दिया गया।

जापानी अखबार के अनुसार, जब शख्स का शव उसके माता-पिता को सौंपा गया, तो उनसे केवल उसका चेहरा देखने का अनुरोध किया गया, क्योंकि शरीर के बाकी हिस्सों पर जख्म बहुत गहरे थे। जापान टुडे के अनुसार, देश में इस वर्ष भालू हमलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जिससे इंसानी गतिविधियों और वन्यजीवों के बीच टकराव बढ़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram