Skip to content
Log In
टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

स्वर्णरेखा नदी में कूदकर वृद्धा ने की आत्मह’त्या की कोशिश, युवकों ने बचाई जान

Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर रात गांधी घाट पर एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार बारीडीह निवासी लगभग 70 वर्षीय लक्ष्मी नारायण यादव नामक वृद्धा ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घाट पर मौजूद कुछ युवकों और लोगों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए महिला को बहाव में डूबने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे के समय घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला नदी में कूदते ही बहाव में बहने लगी थीं। वहां मौजूद युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को किनारे लाया। अन्य मौजूद लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सहयोग किया और तेजी से स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्थानिक लोगों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी। महिला मानसिक रूप से परेशान दिख रही थीं, तथा पूछताछ में उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की वजह साझा नहीं की। वह लगातार चुप रहीं और परिजनों की जानकारी देने में भी असमर्थ रहीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच एवं महिला के मानसिक स्थिति का आकलन कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग युवकों की साहसिकता की सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *