Skip to content
Log In
रांची में कोयला हाईवा आगजनी का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधी हथियार और कार के साथ गिरफ्तार* चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी संथाल बेटियों का भी पैतृक संपत्ति पर हक, 41 साल पुराने केस में HC का फैसला कभी देश की ‘मदर फैक्ट्री’, आज बदहाली की मिसाल; HEC के पतन से CM हेमंत ने दी सीख इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू

एचईसी मजदूर संघ की बैठक में उठा सप्लाई कर्मियों का मुद्दा, ज्ञापन सौंपने का फैसला

Ranchi : एचईसी मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यालय, सेक्टर–3, सीडी–241 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष रविकांत ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभागीय और व्यक्तिगत कार्य संबंधी समस्याओं को खुलकर रखा।

बैठक में संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पीएसयू (सार्वजनिक उपक्रम) की तीन दिवसीय बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बैठक में एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) की वर्तमान गंभीर स्थिति से देश के शीर्ष केंद्रीय नेताओं और संबंधित मंत्रियों को अवगत कराया गया है। महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार एचईसी के भविष्य को लेकर गंभीर है और लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रांची में कोयला हाईवा आगजनी का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 4 अपराधी हथियार और कार के साथ गिरफ्तार*

महामंत्री ने कर्मचारियों से अपील की कि सीमित संसाधनों के बावजूद उत्पादन बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करें, जिससे संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से सप्लाई विभाग के कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सप्लाई कर्मियों की मांगों को उच्च स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा।

संघ अध्यक्ष रविकांत ने कहा कि संगठन को केंद्र सरकार की एचईसी से जुड़ी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारी उद्योग मंत्री और विभागीय सचिव के साथ संवाद बनाए रखते हुए एचईसी के पुनरुत्थान के लिए दबाव बनाना आवश्यक है। अंत में यह तय किया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही सीएमडी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें: चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी

संबंधित विषय:
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *