फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईरान ने बढ़ाई बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता, इजराइली सेना क्यों हुई चिंतित?

World News: इजराइल और ईरान के बीच इस साल जून में हुए भीषण सैन्य संघर्ष के बाद, जहां इजराइली सेना (IDF) ने ईरान की मिसाइल फैसिलिटी को निशाना बनाने का दावा किया था, अब इजराइल ने ही एक चौंकाने वाला बयान दिया है। आईडीएफ का

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: इजराइल और ईरान के बीच इस साल जून में हुए भीषण सैन्य संघर्ष के बाद, जहां इजराइली सेना (IDF) ने ईरान की मिसाइल फैसिलिटी को निशाना बनाने का दावा किया था, अब इजराइल ने ही एक चौंकाने वाला बयान दिया है। आईडीएफ का दावा है कि ईरान ने बड़े पैमाने पर मिसाइलों का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है और उसकी मिसाइल बनाने की क्षमता अब पहले जैसी हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संसद को बताया कि ईरान ने जून के संघर्ष के बाद अपनी बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

सैन्य अभ्यास और पश्चिमी चिंता

इजराइली सैन्य अधिकारी की यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब ईरानी नेवी ने हाल ही में फारस की खाड़ी में एक बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। इस अभ्यास में बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलें और ड्रोन शामिल थे। ईरान ने पिछले हफ्ते सार्क देशों के साथ भी सैन्य अभ्यास किया था।

याद दिला दें कि जून में हुए हवाई हमलों के बाद अमेरिका और इजराइल ने दावा किया था कि तेहरान ने अपनी मिसाइल क्षमता खो दी है। हालांकि, अब इजराइल ही नहीं, बल्कि पश्चिमी देशों के राजनयिक भी कह रहे हैं कि ईरान मिसाइल रिकवरी में तेजी ला रहा है।

प्राथमिकता पर बैलिस्टिक मिसाइल

सूत्रों का कहना है कि ईरान पुरानी तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए मिसाइल बना रहा है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भले ही ईरान का परमाणु कार्यक्रम तेजी से न बढ़ा हो, लेकिन बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता बहाल करना उसकी प्राथमिकता है। ईरानी मिसाइल इजराइल के साथ भविष्य के किसी भी संघर्ष में अहम भूमिका निभाएंगी। ईरान से टकराव के अंदेशे को देखते हुए इजराइली सेना और प्रधानमंत्री नेतन्याहू अब चिंता में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram