रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2006 बैच के IPS अधिकारियों के लिए छठे कॉमन मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम को लेकर सूचना जारी की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा।
गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें सिविल सेवा परीक्षा 2005 के तहत चयनित 2006 बैच के IPS अधिकारी शामिल होंगे।
मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव और DGP को पत्र भेजकर कार्यक्रम की जानकारी दी है। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी को सभी संबंधित IPS अधिकारियों का पंजीकरण 24 अगस्त तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।
यह आदेश गृह मंत्रालय के अवर सचिव रंजीत कुमार साव की ओर से जारी किया गया है।




