Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में तूफान, परिवार बोला– हम शहीद हो जाएंगे?
World

इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में तूफान, परिवार बोला– हम शहीद हो जाएंगे?

इमरान खान की जेल में हालत को लेकर परिवार और पार्टी का गुस्सा चरम पर है। महीनों से मुलाकात बंद, टॉर्चर के आरोप और हत्या की अफवाहों ने पूरे पाकिस्तान को झकझोर दिया है।
By Samsul HaqueNovember 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पीटीआई के अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि इमरान को एकदम सॉलिटरी कन्फाइनमेंट में डाल दिया गया है। न वकील, न परिवार, न पार्टी नेताओं को मिलने दिया जा रहा है। जेल के भीतर क्या चल रहा है- इसकी न कोई तस्वीर है, न कोई आवाज। सूत्रों के मुताबिक खराब खाना, अंधेरी कोठरी और लगातार शारीरिक-मानसिक टॉर्चर ने इमरान की हालत बिगाड़ दी है। कुछ हफ्ते पहले उनके साथ बर्बरता की अफवाहें भी फैल चुकी हैं, जिन्हें न साबित किया गया, न खारिज।

पीटीआई के करीबी जुल्फी बुखारी ने कहा, “4 नवंबर के बाद से किसी ने इमरान खान की शक्ल तक नहीं देखी। हर बार मुलाकात से इनकार होता है, बिना वजह बताए।”

बहन अलीमा की दहाड़- ‘वे मारेंगे नहीं, जनता उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगी’

इमरान की बहन अलीमा खानम ने खुलकर कहा कि मामला बहुत गंभीर होता जा रहा है। उनके शब्द पूरे पाकिस्तान में गूंज रहे हैं-
“वे इमरान को मारेंगे नहीं। अगर ऐसा किया, तो जनता उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगी। न देश में रहने देंगे, न भागने देंगे।” अलीमा ने साफ चेतावनी दी कि परिवार और पार्टी अब सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं, ताकि इमरान को अदालत में पेश किया जाए और उनकी असल स्थिति सामने आए।

भाई के लिए शहीद भी होना पड़े तो तैयार हैं’

एक अन्य इंटरव्यू में अलीमा खानम ने बिल्कुल भावुक होते हुए कहा- “अगर इस लड़ाई में हमारी जान भी चली जाए तो हम शहीद होंगे। लेकिन इमरान खान को मरने नहीं देंगे।” उनकी आवाज में गुस्सा भी था और चुनौती भी। पीटीआई ने सीधे पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा- “अगर इमरान को जरा सी चोट भी आई तो जिम्मेदार सिर्फ आसिम मुनीर होंगे।”

9 मई 2023 को जिस तरह इमरान को घसीटकर गिरफ्तार किया गया था, वो वीडियो आज भी लोगों को झकझोर देता है। अब परिवार कह रहा है कि खतरा पहले से कहीं बड़ा है।

पाकिस्तान में आग- जनता पूछ रही: इमरान कहां हैं?

अदालतों के आदेश बेअसर, परिवार रोता हुआ बाहर, और जेल प्रशासन खामोश। राजधानी से लेकर कराची तक एक ही सवाल गूंज रहा है- “इमरान खान जिंदा हैं या नहीं?” पाकिस्तान का राजनीतिक माहौल इस समय बारूद के ढेर पर बैठा है- बस चिंगारी का इंतज़ार है।

इस खबर को भी पढ़ें : इमरान खान बोले– मुझे या बुशरा को कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे आसिम मुनीर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.