Skip to content
Log In
जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

अवैध वधशाला का भंडाफोड़, गौमांस तस्करी के चार आरोपी सलाखों के पीछे

Ranchi : वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती से गौ मांस तस्करी में गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद नासिर कुरैशी, कदीर, शाकिर अली और नाजिम कुरैशी शामिल हैं। वहीं, हाजी तौफीक कुरैशी और सदाब कुरैशी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि इन फरार आरोपियों को जो भी शरण देगा, उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आजाद बस्ती स्थित नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से वधशाला (कसाईघर) चलाई जा रही है। इस सूचना के सत्यापन के बाद 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को लोअर बाजार पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक छह चक्का आयशर ट्रक, एक टाटा मैजिक, और एक टाटा 407 वाहन को जब्त किया गया। वाहनों की तलाशी के दौरान करीब 25 क्विंटल मांस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने मांस की जांच कर उसे प्रतिबंधित मांस प्रमाणित किया। इसके बाद पुलिस ने मांस, वाहनों और अन्य सामग्रियों को जब्त कर विधिवत प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, नगर पुलिस उपाधीक्षक केवी रमन और थाना प्रभारी रणविजय शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मांस तस्करी पर अंकुश लगेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में गौ मांस तस्करी और अवैध वधशालाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *