Skip to content
Log In
टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

हाटगम्हरिया में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Chaibasa news: पश्चिम सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा टोला कुदापी गांव का है, जहां शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में विपिन सिंकु (17 वर्ष), पिता गारदी सिंकु एवं विक्रम सिंकु (18 वर्ष), पिता माना सिंकु शामिल हैं। वहीं भीम सिंह सिंकु (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जबकि चौथ चंद्र मोहन सिंकु को हल्की चोट आई है और वह फिलहाल अपने गांव में ही है।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

घटना के संबंध में बताया गया कि हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के मुंडा शाही में भाजपा नेत्री सुमन बिरुवा के घर आदिवासी हो समाज का पारंपरिक कार्यक्रम “दुल सुनुम” आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान ये चारों युवक शौच के लिए तालाब की ओर जाने के लिए हीरो एचएफ मोटरसाइकिल से ब्लांडिया की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक छोटा हाथी (टाटा मैजिक) से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन सिंकु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम सिंकु को इलाज के लिए चाईबासा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भीम सिंह सिंकु को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने घायल भीम सिंह सिंकु और उसके पिता सीताराम सिंह से मुलाकात कर हालचाल जाना और घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

इधर, हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *