Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»न तोप, न तलवार; इन खूंखार कुत्तों के सामने दुश्मन ने टेके थे घुटने!
World

न तोप, न तलवार; इन खूंखार कुत्तों के सामने दुश्मन ने टेके थे घुटने!

500 साल पहले स्पेनिश सेना ने विशालकाय कुत्तों को युद्ध प्रणाली की तरह इस्तेमाल किया। घोड़ों से तेज और शेरों से घातक इन कुत्तों की दास्तां, जो इतिहास में दफन हो गई।
By Samsul HaqueJanuary 14, 20264 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: युद्ध के बारे में बहुत सुना होगा, कभी सुना है कि कुत्तों के दम पर युद्ध लड़ा गया हो लेकिन ऐसा हुआ है और ये कारनामा आज से करीब 500 साल पहले जब स्पेन ने नई दुनिया में अपने साम्राज्य का विस्तार शुरू किया था। उस वक्त लड़ने के आधुनिक साधन नहीं थे, सेना के पास सिर्फ तलवारें, तोपें, घोड़े और बंदूकें होते थे। हालांकि उन्होंने अपने साथ एक ऐसा असाधारण हथियार रखा हुआ है, जिसे देखकर दुश्मनों का खून जम जाता था। उसके पास जो हथियार मौजूद था, वो जिंदा था। ये हथियार कुछ और नहीं बल्कि युद्ध के लिए पाले गए कुत्ते थे।

आम जानवर नहीं, ‘जिंदा हथियार’ थे ये कुत्ते

जानकारी के मुताबिक ये आम कुत्ते नहीं थे। जब वे युद्ध के मैदान में खड़े होते थे, तो घोड़े-हाथियों से भी ज्यादा खतरनाक होते थे। इनका डील-डौल ऐसा था कि देखने वाले शेर समझते थे। ये थे यूरोप से लाए गए विशालकाय, आक्रामक और जानलेवा नस्लें के कुत्ते जो इंसान को फाड़कर खा जाएं। स्पेनिश सेनाओं ने इन्हें सैनिकों की तरह ट्रेनिंग दी और जंग के मैदान में उतार दिया। स्पेनिश एलानो और बुलमास्टिफ जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते, उन जगहों पर भी पहुंच जाते थे, जहां तलवारें नहीं पहुंच पाती थीं और घोड़े लड़खड़ा जाते थे। जहां के खूंखार कुत्ते दौड़ते थे, अपने पीछे खौफ, चीखें और मौत छोड़ जाते थे। इन कुत्तों का इस्तेमाल सिर्फ लड़ने के लिए नहीं बल्कि डर को हथियार बनाने की रणनीति के तहत किया जाता था। दरअसल स्थानीय लोग छोटे, शांत इंसानों के साथ रहने वाले जानवरों को जानते थे लेकिन जब उनके सामने पहली बार ये भयानक झपटते विशाल कुत्ते आए, तो उन्हें लगा ये कुत्ते नहीं बल्कि शेर हैं।

दहशत ऐसी कि बिना लड़े हार मान ले दुश्मन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेरू की सेना के कर्नल और लेखक कार्लोस एनरिक फ्रेयर कहते हैं कि कुत्ता सिर्फ जानवर नहीं था, वह एक पूरी युद्ध प्रणाली था उसकी ट्रेनिंग, उसका आकार और उसे नियंत्रित करने वाला इंसान सब मिलकर एक हथियार बन जाते थे। फ्रेयर का उपन्यास ‘लैंड ऑफ डॉग्स’ इतिहास की यही पुरानी परतें खोलता है। ये कहानी है एक ऐसे डॉग ट्रेनर की है, जो पेरू विजय के दौरान स्पेनिश सेना के कुत्तों को लड़ाई के लिए तैयार करता है और उनसे एक गहरा रिश्ता भी बना लेता है।

इस खबर को भी पढ़ें : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, काटने पर सरकार देगी हर्जाना

इस इतिहास पर दस्तावेज बहुत कम हैं और तस्वीरें तो न के बराबर हैं। हालांकि फ्रेयर को पुराने इतिहासकारों की किताबें मिलीं। फ्रेयर ने लिखा- ‘उन किताबों में कुत्तों के नाम थे, उनकी विशेषताएं थीं और यह भी कि कैसे वे आए और पूरे इलाकों का सफाया कर दिया। स्पेन के शुरुआती सैन्य अभियानों में इन कुत्तों की भूमिका बेहद निर्णायक थी। विजेता वास्को नुएन्येस डी बाल्बोआ, जुआन पोंस डी लियोन और इंका साम्राज्य को रौंदने वाला फ्रांसिस्को पिजारो, इन सभी के साथ कुत्ते थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक खोज में स्पेनवासी अपने साथ 2000 से ज्यादा कुत्ते ले गए थे। फ्रेयर बताते हैं कि घोड़े कम थे, बंदूकें सीमित थीं लेकिन कुत्ते हर जगह जा सकते थे। कुत्तों का इस्तेमाल सिर्फ लड़ाई में ही नहीं होता था, उन्हें सजा देने के हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया गया। मेक्सिको के एक मामले में एक स्थानीय नेता को धर्म का पालन न करने और पुरानी परंपराएं निभाने के आरोप में कुत्तों से मरवाने और जिंदा जलाने की सजा दी गई। इतिहासकार इन कुत्तों का वर्णन करते हैं, वो बेहद डरावना है।

जब वफादार ही बन गए खतरा

जैसे-जैसे समय बदला, स्पेन को जमीनें और मजदूर चाहिए थे। साम्राज्य को चलाने के लिए इंसानों की जरूरत थी और कुत्तों का इंसानों को मारकर खा जाना खतरा बन गया था। खुद स्पेन के लोग भी खौफ में आ गए, ऐसे में स्पेन की राजशाही ने कुत्तों को खत्म करने का आदेश दिया। हालांकि जो सैनिक कुत्तों के जरिये लड़ाई लड़ रहे थे और उन्हें ट्रेन करते थे, उनके बीच एक रिश्ता बन चुका था। फ्रेयर लिखते हैं कि कई सैनिक अपने कुत्ते नहीं छोड़ पाए। हालांकि धीरे-धीरे कुत्तों ने यहां हथियार का दर्जा खो दिया था तो उन्हें सुरक्षा और चौकसी में लगाया गया। इतिहास की वो कहानी पन्नों में दफन हो गई कि कुत्तों ने एक साम्राज्य को कैसे जीत दिलाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026

ईरान-अमेरिका से वैश्विक बाजार से गायब हुआ 115 करोड़ बैरल तेल, बढ़ी चिंता

June 22, 2026

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

RECENT ADDA.

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.