फॉण्ट कनवर्टर NEW

4.54 लाख किमी की ऐतिहासिक पैदल यात्रा, उपायुक्त से मिली एडवेंचर स्पोर्ट्स टीम

रांची। विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर देश–दुनिया में अनूठी पहचान बना चुकी डैंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी टीम ने गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गिनीज

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर देश–दुनिया में अनूठी पहचान बना चुकी डैंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी टीम ने गुरुवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंद चंद्र ने अपनी अब तक की रोमांचक व प्रेरणादायी विश्वपदयात्रा के अनुभव साझा किए। टीम ने बताया कि वे अब तक विश्व के 11 देशों में लगभग 4 लाख 54 हजार किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर चुके हैं।

टीम के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए चलाए जा रहे अपने जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। इनमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

टीम ने बताया कि उनकी 20 सदस्यीय टोली झारखंड में 15 से 20 जनवरी 2026 तक प्रवास करेगी और इस दौरान राज्य के सभी 24 जिलों में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अब तक उनकी यात्रा के दौरान लाखों पौधों का वृक्षारोपण भी किया जा चुका है।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने टीम के जज्बे और समर्पण की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram