फॉण्ट कनवर्टर NEW

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हजारीबाग प्रशासन अलर्ट, 91 हजार वोटरों को भेजा जाएगा नोटिस

हजारीबाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में SDO आदित्य पांडेय ने सभी दलों से त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग की अपील की।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : हजारीबाग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में SDO आदित्य पांडेय ने सभी दलों से त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग की अपील की।

जिले में कुल 16,32,168 मतदाता हैं। इनमें से 13,52,027 मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज किया जा चुका है। वहीं, 2,80,141 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट या हस्ताक्षर से इनकार जैसी श्रेणियों में पाए गए हैं, जिसके कारण उनके नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं हो सके।

4 सितंबर तक दर्ज होगी दावा-आपत्ति

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार या हटाने के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज की जा सकती है। इसके लिए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, संशोधन के लिए फॉर्म-8 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करना होगा।

विशेष शिविरों का आयोजन

मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पहला शिविर 8 और 9 अगस्त को तथा दूसरा शिविर 22 और 23 अगस्त को आयोजित होगा। इसके अलावा 15 अगस्त को पंचायत भवनों में ग्राम सभा के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।

91 हजार मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस

प्रशासन के अनुसार 91,103 मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो सका है। ऐसे मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक पूरी होगी। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram