फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिनवार के बाद हमास की कमान किसके हाथ? संगठन में सत्ता संघर्ष तेज

World News: गाजा युद्ध में अपने कई शीर्ष नेताओं को गंवाने के बाद अब हमास संगठन के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। संगठन के भीतर नए प्रमुख के चयन को लेकर आंतरिक चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमास

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: गाजा युद्ध में अपने कई शीर्ष नेताओं को गंवाने के बाद अब हमास संगठन के नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। संगठन के भीतर नए प्रमुख के चयन को लेकर आंतरिक चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमास से जुड़े एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा गया है कि जैसे ही जमीनी हालात अनुकूल होंगे, चुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में पूरी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास चीफ बनने की दौड़ में इस समय खालिद मशाल सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। मशाल पहले भी हमास के प्रमुख रह चुके हैं और संगठन के सबसे अनुभवी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। उनके नेतृत्व का लंबा अनुभव और विदेशों में मजबूत संपर्क उन्हें अन्य दावेदारों पर बढ़त दिलाता है।

इस खबर को भी पढ़ें : सिनवार की मौ’त: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाला हुआ खुलासा..

हमास बीते करीब 15 महीनों से स्थायी प्रमुख के बिना काम कर रहा है। अक्टूबर 2023 में इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद संगठन को बड़ा झटका लगा। जुलाई 2024 में इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अगस्त 2024 में याह्या सिनवार को नया चीफ बनाया गया, लेकिन अक्टूबर में राफा में हुई गोलीबारी के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

सिनवार की मौत के बाद हमास ने किसी नए नेता की सार्वजनिक घोषणा नहीं की। युद्ध की स्थिति में चुनाव कराना मुश्किल था और यह आशंका भी थी कि नए प्रमुख को सामने लाने पर इजराइल तुरंत उसे निशाना बना सकता है। इसी वजह से संगठन ने कतर में स्थित पांच सदस्यीय अंतरिम लीडरशिप कमेटी बनाई, जो अब तक अहम फैसले लेती रही है।

हालांकि हमास ने इस कमेटी के सभी सदस्यों के नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें खालिद मशाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाला नेतृत्व चुनाव हमास की भविष्य की रणनीति और इजराइल के साथ उसके टकराव की दिशा तय करेगा। ऐसे में खालिद मशाल का संभावित नेतृत्व संगठन के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram