फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

CPI का 8वां राज्य सम्मेलन : डी. राजा सहित शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में तय होंगी भविष्य की रणनीतियाँ

Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) झारखंड राज्य परिषद का 8वां राज्य सम्मेलन 24, 25 और 26 अगस्त को रांची में होगा। पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सम्मेलन अतुल कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) झारखंड राज्य परिषद का 8वां राज्य सम्मेलन 24, 25 और 26 अगस्त को रांची में होगा। पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सम्मेलन अतुल कुमार अंजन नगर, अभिवादन मैरिज हॉल, मोराबादी में होगा।

इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी. राजा, राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा और डॉ. भालचंद्र कांगो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राज्य भर से हजारों कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम की शुरुआत 24 अगस्त को जिला स्कूल मैदान से 12 बजे विशाल रैली से होगी, जो दरभंगा हाउस होते हुए मोराबादी मैदान पहुंचेगी। यहां दोपहर 1 बजे से खुला सत्र आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ झारखंड के वामदलों के नेता भी सभा को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में तीन दिन तक राजनीतिक और सांगठनिक मुद्दों पर मंथन होगा। गांव-गांव में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, 21 से 25 सितंबर को चंडीगढ़ में होने वाले महाअधिवेशन के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान नई राज्य कमेटी का गठन और नए राज्य सचिव का भी चुनाव होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram