फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

हाईवे पर हुई विमान-कार टक्कर… जानें कहां?

World News: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सोमवार शाम को एक सनसनीखेज हादसा सामने आया, जहां I-95 हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कर रहे एक छोटे विमान ने सड़क पर चलती कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार चला रही महिला घायल हो गईं,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

World News: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सोमवार शाम को एक सनसनीखेज हादसा सामने आया, जहां I-95 हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कर रहे एक छोटे विमान ने सड़क पर चलती कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार चला रही महिला घायल हो गईं, जिसके बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई।

यह हादसा मेरिट आईलैंड के पास मील मार्कर 201 के आसपास शाम करीब 5:45 बजे हुआ। बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का यह विमान मेरिट आईलैंड से इंस्ट्रक्शनल फ्लाइट पर उड़ा था। विमान में 27 वर्षीय ओरलैंडो निवासी पायलट और उनके साथी सवार थे।

तकनीकी खराबी बनी वजह

फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल के अनुसार, विमान के दोनों इंजनों में अचानक पावर लॉस हो गया, जिससे पायलट को मजबूरन तत्काल हाईवे पर आपात लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। भारी ट्रैफिक के बीच उतरते समय यह विमान 2023 मॉडल टोयोटा कैमरी से जा टकराया।

सौभाग्य से, पायलट और उनके साथी को कोई चोट नहीं आई। कार चला रही 57 वर्षीय मेलबर्न निवासी महिला को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत निकटवर्ती विएरा अस्पताल ले जाया गया। वीडियो फुटेज में दिखा कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

टक्कर के बाद विमान के दक्षिणी लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया। राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी जांच शुरू कर दी है। हाईवे कई घंटों तक अवरुद्ध रहा और मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ही दोबारा खोला गया, जिससे यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। एफएए विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड, पायलट के लाइसेंस और फ्लाइट डेटा की जांच कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram