फॉण्ट कनवर्टर NEW

कदमा में गैस पाइप कनेक्शन के दौरान भड़की आग, 2 मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर

जमशेदपुर के कदमा वर्कर्स फ्लैट में गैस पाइप कनेक्शन के दौरान ड्रिलिंग की चिंगारी से आग लग गई, जिसमें दो मजदूर झुलस गए और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र स्थित वर्कर्स फ्लैट में बुधवार को गैस पाइप कनेक्शन लगाने के दौरान अचानक आग लगने से दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कपाली निवासी गुलाम कादिर और सत्तार अंसारी शामिल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल सत्तार अंसारी के अनुसार, वे लोग वर्कर्स फ्लैट के एक आवास में रसोई गैस का पाइप कनेक्शन लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार में ड्रिल मशीन से छेद किया जा रहा था। आरोप है कि ड्रिलिंग के दौरान निकली चिंगारी के संपर्क में गैस पाइप से हो रहे रिसाव के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से दोनों मजदूर झुलस गए।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एमजीएम अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों मजदूर कितने प्रतिशत झुलसे हैं। घटना की वास्तविक वजह की भी पूरी तरह पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अथवा संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram