Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी
Adda More..

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी

बीपीओ ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी विभागीय कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत
By Shiwam KeshriJuly 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चैनपुर (गुमला): प्रखंड अंतर्गत अनुमंडल पुस्तकालय परिसर में बुधवार को सभी कोटि के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं प्लस-टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण गुरुगोष्ठी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) सत्येन्द्र प्रसाद ने की। इस दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की विभिन्न योजनाओं और विभागीय प्राथमिकताओं की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बीपीओ ने सभी विद्यालयों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर ‘प्रोजेक्ट रेल’ के संचालन और पाठ्यपुस्तक वितरण से संबंधित सभी आंकड़ों को तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय को स्वीकृत स्प्लिट सिलेबस को जे-गुरुजी ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा गया।

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कुछ विद्यालयों में अब तक विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पर नाराजगी जताते हुए बीपीओ ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रक्रिया शुरू करने और सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी समय पर तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) के ऑनलाइन लिंक को भी निर्धारित समय पर भरने की हिदायत दी गई।

बैठक में विभिन्न पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

विद्यालयों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की निगरानी को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। सभी स्कूलों को नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने तथा बच्चों की लंबाई और वजन का विवरण संबंधित पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा गया। इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन और पात्र विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में बीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी विभागीय कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से प्रखंड की रैंकिंग और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

कल्याण विभाग ने बांटीं साइकिलें, 62 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

July 8, 2026

RECENT ADDA.

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

कल्याण विभाग ने बांटीं साइकिलें, 62 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

July 8, 2026

विभागीय कार्यों में लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

मतदाता सूची से नाम नहीं छूटे, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.