फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटा-हाता रोड पर भीषण टक्कर, कार-ट्रक भिड़े, 3 की हालत नाजुक

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मारुति 800 कार और 609 मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी दास धर्मकांटा के पास

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मारुति 800 कार और 609 मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दुर्घटना टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी दास धर्मकांटा के पास सुबह करीब आठ बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें कार सवार तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि ट्रक चालक और खलासी को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुडांग निवासी विक्की भूमिज, सन्नी गागराई और कार्तिक सामाद कार से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कार सवार तीनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram