फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर प्रखंड कार्यालय में बकरी और बत्तख चूजों का वितरण, किसानों को मिलेगा लाभ

Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड कार्यालय में बकरा विकास योजना के तहत छह बकरी पालकों और दो बत्तख चूजा पालकों के बीच पशुधन का वितरण किया गया। इस पहल से स्थानीय किसानों और पशुपालकों की आजीविका में सुधार होने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड कार्यालय में बकरा विकास योजना के तहत छह बकरी पालकों और दो बत्तख चूजा पालकों के बीच पशुधन का वितरण किया गया। इस पहल से स्थानीय किसानों और पशुपालकों की आजीविका में सुधार होने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।यह वितरण वित्तीय वर्ष 2023-24 के एक चयनित लाभार्थी और वित्तीय वर्ष 2024-25 के पांच चयनित लाभार्थियों के लिए किया गया। योजना के तहत, प्रत्येक बकरी लाभार्थी को चार बकरियां और एक बकरा प्रदान किया गया। वहीं, बत्तख चूजा लाभार्थियों को 15 दिनों के 15-15 बत्तख चूजे प्रति इकाई की दर से दिए गए। पशुधन के साथ-साथ आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।यह कार्यक्रम प्रखंड परिसर स्थित प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय, चैनपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। वितरण संयुक्त रूप से जिप सदस्य मेरी लकड़ा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, चैनपुर डॉ. रितु टोप्पो, ग्राम पंचायत समिति सदस्य चैनपुर आशा लकड़ा,और प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक द्वारा किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram