Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
नोटों की बारिश, पत्तलों के लिए मारामारी… घुड़दौड़ देखने टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह की बेटी की शादी के VIDEO वायरल न नाम बताया, न पहचान खोली… बालाजी के दरबार में भक्त ने 121 किलो सोना दान किया युवाओं को 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ… अखिलेश ने चला 2027 का चुनावी दांव भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना 110 की रफ्तार में ओवरटेक पड़ा भारी… टैंकर पलटा, आग में 31 लोगों की मौत हर महीने 25 हजार मौतें… रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द थमेगा खूनखराबा! पांच साल, गरीबों के नाम… धामी सरकार ने पेंशन से आवास तक पहुंचाया सहारा जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने कपकोट में खाई में समाई स्कूटी, दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डोर-टू-डोर अभियान : 14 मार्च को लोक अदालत में होगा मुकदमों का निपटारा

रांची: न्याय अब केवल अदालतों के कमरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम जनता के दरवाजे तक पहुँच रहा है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार, रांची के चान्हो प्रखंड स्थित हुटार गांव में एक विशेष डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति सजग बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान पारा लीगल वॉलेंटियर्स (PLVs) ने ग्रामीणों को 14 मार्च को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे अपने पुराने विवादों और मुकदमों का निस्तारण निःशुल्क और सुलभ तरीके से मध्यस्थता के जरिए कराएं।

यह भी पढ़ें: नोटों की बारिश, पत्तलों के लिए मारामारी… घुड़दौड़ देखने टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह की बेटी की शादी के VIDEO वायरल

सामाजिक बुराइयों पर कड़ा प्रहार करते हुए स्वयंसेवकों ने डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं पर चर्चा की और स्पष्ट किया कि किसी को डायन कहना कानूनन अपराध है। इसके साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम और बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ युवाओं को आगाह किया गया। केवल कानूनी जानकारी ही नहीं, बल्कि जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे मंईयां सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जॉब कार्ड, वृद्धा और विधवा पेंशन की जानकारी भी साझा की गई ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें