फॉण्ट कनवर्टर NEW

धातकीडीह में नशे में चूर युवकों का तांडव, तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह इलाके में बुधवार रात चार नशे में धुत युवकों ने तेज गति से कार चलाकर तीन वाहनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना धातकीडीह चौक स्थित एक बेकरी के पास हुई जहां कार ने सबसे पहले

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह इलाके में बुधवार रात चार नशे में धुत युवकों ने तेज गति से कार चलाकर तीन वाहनों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना धातकीडीह चौक स्थित एक बेकरी के पास हुई जहां कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी। जब स्थानीय लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।

तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो घायल अस्पताल में भर्ती

भागते हुए आरोपियों ने धातकीडीह तालाब के पास एक और बाइक और स्कूटी को भी टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।

शराब की बोतलें मिलीं, आरोपी फरार

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कार के अंदर से शराब की कई बोतलें मिली हैं। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग निकले या अब भी फरार हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram