Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

ITI बस स्टैंड में अव्यवस्था दूर करने की तैयारी, उप प्रशासक ने बनाई कार्ययोजना

Ranchi : राजधानी के व्यस्ततम ITI बस स्टैंड का आज उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार और बाज़ार शाखा की टीम मौजूद रही। निरीक्षण के क्रम में उप प्रशासक ने पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की और परिसर में फैली गंदगी एवं अव्यवस्था पर नाराज़गी जताई।

उन्होंने जोनल सुपरवाइजर को तत्काल कीचड़ और गंदगी साफ करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित संवेदक को स्थल समतलीकरण करने, गड्ढों को स्टोन डस्ट से भरने और अल्पकालीन जल-जमाव की समस्या का तुरंत समाधान करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उप प्रशासक ने पूरे क्षेत्र में नियमित झाड़ू, कूड़ा उठाव और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बस स्टैंड के प्रवेश द्वार (एंट्री प्वाइंट) के पाथ-वे को भी दुरुस्त करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक ने कई विकास कार्यों का भी खाका तैयार किया। इनमें यात्री शेड का जीर्णोद्वार, पब्लिक पाथवे का निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाना, सार्वजनिक शौचालय और प्याऊ का निर्माण, बस स्टैंड परिसर में PCC रोड बनाना तथा पौधारोपण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने सभी कार्यों के लिए जल्द से जल्द प्राक्कलन (Estimate) तैयार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

स्थानीय यात्रियों और दुकानदारों ने उप प्रशासक के इस निरीक्षण का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इन निर्देशों पर अमल होने से बस स्टैंड की दशा में बड़ा सुधार आएगा। निरीक्षण के दौरान जोनल सुपरवाइजर समेत कई कर्मी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *