फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुसाबनी में CRPF जवान की अचानक मौत, राजस्थान भेजा पार्थिव शरीर

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला के मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन में तैनात 41 वर्षीय जवान इंद्रजीत सिंह की सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना मिलते ही बटालियन परिसर में शोक की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला के मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन में तैनात 41 वर्षीय जवान इंद्रजीत सिंह की सोमवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना मिलते ही बटालियन परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान को अंतिम विदाई दी गई और उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव राजस्थान के हनुमानगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह कुछ दिन के अवकाश के बाद दो दिन पहले ही अपने पैतृक गांव हनुमानगढ़ से मुसाबनी लौटे थे। रविवार को वह एक रिश्तेदार के घर रुके थे। इसके बाद सोमवार को उन्होंने अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी। ड्यूटी ज्वाइन करने के कुछ ही समय बाद शाम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जवान की जांच की, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर राजस्थान स्थित उनके पैतृक गांव हनुमानगढ़ भेज दिया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram