फॉण्ट कनवर्टर NEW

दवा लाते लौट रहे थे क्रिकेटर, पूरी रात अनदेखा पड़े रहने से गई जान!

Jamshedpur News: बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। आमझोर टोला बूढ़ीगोड़ा के 32 वर्षीय क्रिकेटर परमेश्वर सिंह की मौत सिर्फ एक दुर्घटना का नतीजा नहीं, बल्कि देर से मिली मदद की कीमत भी बन

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: बोड़ाम थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। आमझोर टोला बूढ़ीगोड़ा के 32 वर्षीय क्रिकेटर परमेश्वर सिंह की मौत सिर्फ एक दुर्घटना का नतीजा नहीं, बल्कि देर से मिली मदद की कीमत भी बन गई।

दवाई लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा

रात करीब 9 बजे परमेश्वर अपने बीमार पिता के लिए दवा लेकर लौट रहे थे। बेलटांड़–रघुनाथपुर सड़क पर बने एक मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी। जोर इतना था कि बाइक समेत वह सड़क किनारे नाले में जा गिरे।

पूरी रात नाले में पड़े रहे, किसी ने नहीं देखा

हादसे के बाद अंधेरा गहरा था और सड़क लगभग सुनसान। कोई भी राहगीर वहां से नहीं गुजरा। घायल परमेश्वर रातभर नाले में पड़े रहे और मदद की उम्मीद करते रहे, लेकिन कोई भी उनकी पुकार तक नहीं सुन पाया।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले चामटा और सासांगडीह के कुछ युवकों ने नाले में पड़े शरीर को देखा और तुरंत पुलिस को खबर दी।

हादसे की वजह तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में साफ हुआ कि बाइक तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ गया। शव को एमजीएम पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने वाले थे, गांव में मातम

स्थानीय लोगों के अनुसार परमेश्वर प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे और शुक्रवार से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में पहला मैच खेलने वाले थे।
उनकी मौत से गांव में गहरा सन्नाटा छा गया है।

परमेश्वर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं। घर में रोने की आवाजें रुक नहीं रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram