Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»CNT ACT उल्लंघन : पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा
#Trending

CNT ACT उल्लंघन : पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा

होटवार जेल भेजे गए पूर्व मंत्री एनोस एक्का, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
By Muzaffar HussainAugust 29, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड की राजनीति में बड़ा झटका देते हुए CBI की विशेष अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का समेत 10 आरोपियों को छोटा नागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT ACT) का उल्लंघन कर जमीन खरीदने-बेचने के मामले में दोषी करार दिया है। यह मामला लगभग 15 साल पुराना है। दोषी पाए गए सभी आरोपियों को 30 अगस्त, शनिवार को सजा सुनाई जाएगी। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है।

क्या है मामला ?

एनोस एक्का पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर आदिवासी जमीनों की खरीद-फरोख्त की। इसके लिए उन्होंने फर्जी पते का इस्तेमाल किया। CBI जांच में सामने आया कि मार्च 2006 से मई 2008 के बीच उन्होंने पत्नी मेनन एक्का के नाम से हिनू में 22 कट्ठा, ओरमांझी में 12 एकड़ से अधिक, नेवरी (रांची) में 4 एकड़ से अधिक और चुटिया के सिरम मौजा स्टेशन रोड में 9 डिसमिल जमीन खरीदी थी।

इस पूरे खेल में तत्कालीन भूमि अभिलेख उप समाहर्ता (LRDC) कार्तिक कुमार प्रभात समेत कई लोगों ने सहयोग किया। इसी आधार पर अदालत ने एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का, कार्तिक कुमार प्रभात, राज किशोर सिंह, फिरोज अख्तर, ब्रजेश मिश्रा, अनिल कुमार, मनीलाल महतो, परशुराम केरकेट्टा और ब्रजेश्वर महतो को दोषी ठहराया है।

एक आरोपी बरी

इस मामले में कुल 11 आरोपी थे। इनमें से एक राजस्व कर्मचारी गोवर्धन बैठा को अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। उनके अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने बताया कि अदालत ने उन्हें निर्दोष पाते हुए मुक्त कर दिया है।

CBI की कार्रवाई

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर CBI ने 4 अगस्त 2010 को एनोस एक्का और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद दिसंबर 2012 में CBI ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की, जिस पर अदालत ने संज्ञान लिया। फिर 5 नवंबर 2019 को आरोप तय किए गए और CBI ने अपने पक्ष में 18 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने 29 अगस्त 2025 को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी।

अदालत का फैसला और अगला कदम

अदालत ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब 30 अगस्त को सजा का ऐलान होगा। इस मामले में दोषियों को अधिकतम सात साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है।

राजनीतिक महत्व

एनोस एक्का झारखंड की राजनीति में एक समय बेहद प्रभावशाली नेता माने जाते थे। मंत्री रहते हुए उन पर कई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगे। इस फैसले को झारखंड की राजनीति और खासकर आदिवासी जमीनों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

इस फैसले ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि चाहे कितने भी प्रभावशाली लोग हों, कानून से ऊपर कोई नहीं। अदालत ने साफ किया है कि आदिवासी जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026

काम के दौरान हुई मौत या बड़ा हादसा? बीपीएससीएल में कर्मी की मौत पर उठे गंभीर सवाल

June 18, 2026

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान धर्मनाथ का निर्वाण महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

June 18, 2026

RECENT ADDA.

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026

काम के दौरान हुई मौत या बड़ा हादसा? बीपीएससीएल में कर्मी की मौत पर उठे गंभीर सवाल

June 18, 2026

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान धर्मनाथ का निर्वाण महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

June 18, 2026

धान बीज और खाद की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

June 18, 2026

कोडरमा के इस गांव में LPG नहीं, गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महिलाएं बनीं बदलाव की पहचान

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.