Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
नोटों की बारिश, पत्तलों के लिए मारामारी… घुड़दौड़ देखने टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह की बेटी की शादी के VIDEO वायरल न नाम बताया, न पहचान खोली… बालाजी के दरबार में भक्त ने 121 किलो सोना दान किया युवाओं को 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ… अखिलेश ने चला 2027 का चुनावी दांव भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना 110 की रफ्तार में ओवरटेक पड़ा भारी… टैंकर पलटा, आग में 31 लोगों की मौत हर महीने 25 हजार मौतें… रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द थमेगा खूनखराबा! पांच साल, गरीबों के नाम… धामी सरकार ने पेंशन से आवास तक पहुंचाया सहारा जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने कपकोट में खाई में समाई स्कूटी, दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शूरवीरों की धरती सेरेंगसिया पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शहीदों को नमन कर दी ₹1035 करोड़ की सौगात

पश्चिमी सिंहभूम : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड स्थित ऐतिहासिक सेरेंगसिया घाटी पहुंचकर अमर शहीद पोटो हो और अन्य वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने न केवल शहीदों के बलिदान को याद किया, बल्कि जिले के विकास के लिए 398 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया और लाभार्थियों के बीच 637 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण कर कोल्हान को बड़ी सौगात दी।

शहीदों का सपना और सशक्तिकरण का संकल्प

यह भी पढ़ें: नोटों की बारिश, पत्तलों के लिए मारामारी… घुड़दौड़ देखने टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह की बेटी की शादी के VIDEO वायरल

मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का इतिहास संघर्षों और बलिदानों का रहा है। उन्होंने पोटो हो, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे नायकों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है। “आज सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांवों से चल रही है,” सोरेन ने जोर देकर कहा कि उनकी नीतियों का केंद्र ग्रामीण और गरीब आबादी है।

शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

शिक्षा को प्रगति का आधार बताते हुए मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को अब हर वर्ष 30 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण के माध्यम से 1479 युवाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

यह भी पढ़ें: जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने

ऐतिहासिक कोल्हान विद्रोह की यादें

सेरेंगसिया की मिट्टी 1837 के उस महान संघर्ष की गवाह है, जब पोटो हो और उनके वीर साथियों ने अंग्रेजों की आधुनिक सेना का मुकाबला पारंपरिक तीर-धनुष से किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्हान के वीरों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जो शहादत दी, उसे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी और अन्य विधायकों की उपस्थिति ने इस राजकीय समारोह को भव्य रूप दिया।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें