Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों यानी 2 से 4 नवंबर तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।
मौसम में इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ है। इसका सबसे ज्यादा असर कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
इसके अलावा रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में भी बादल छाए रहेंगे। वहीं, संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ पिछले छह घंटों में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। इसके प्रभाव से झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
संबंधित खबरें
- Jharkhand NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान
- Jharkhand रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
- Jharkhand झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन












