फॉण्ट कनवर्टर NEW

CLAT-2026 परीक्षा : रांची के 4 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

Ranchi : जिले में CLAT-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को शहर के विभिन्न चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिले में CLAT-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को शहर के विभिन्न चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत व्यापक निषेधाज्ञा जारी की है।

यह निषेधाज्ञा 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में कई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि परीक्षा के दौरान भीड़ या अनावश्यक जमावड़े से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची द्वारा परीक्षा के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जारी निषेधाज्ञा के तहत निम्न गतिविधियों पर रोक रहेगी:

  1. पांच या उससे अधिक लोगों का एक स्थान पर जुटना—सरकारी कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को छोड़कर।
  2. ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) का उपयोग।
  3. अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, बम या बारूद लेकर चलना—सरकारी पदाधिकारी/कर्मचारियों को छोड़कर।
  4. हरवे-हथियार, जैसे लाठी, डंडा, गड़ासा, तीर-धनुष, भाला आदि लेकर जाना—सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर।
  5. किसी प्रकार की आमसभा, सभा या बैठक का आयोजन।

यह आदेश परीक्षा के दौरान संपूर्ण शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और परीक्षार्थियों को निर्बाध वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि कोई भी उल्लंघन न हो और परीक्षा केंद्रों के आसपास व्यवस्था नियंत्रित रहे।

परीक्षा केंद्रों की सूची इस प्रकार है:

  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), नगड़ी, कांके
  • छोटानागपुर लॉ कॉलेज, न्याय विहार कैंपस, नामकुम
  • नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, गोशाला कॉम्प्लेक्स, कांके
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ), चेरी-मनातू, कांके

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram