फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में बनेंगे सर्किल ऑफिस, घर के पास मिलेंगी नगर निगम की सेवाएं

शहर के लोगों को नगर निगम की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। अब लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए कचहरी स्थित नगर निगम मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: शहर के लोगों को नगर निगम की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। अब लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए कचहरी स्थित नगर निगम मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में सर्किल ऑफिस बनाए जाएंगे।

इसी योजना के तहत नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार, 22 अगस्त 2026 को निगम की टीम के साथ कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सर्किल ऑफिस के लिए भवनों और जमीन का निरीक्षण किया गया।

नगर निगम की टीम ने बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा, शाखा मैदान, नायक टोली हटिया और डोरंडा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।

भवनों में होंगी जरूरी सुविधाएं

नगर आयुक्त ने संबंधित भवनों की मरम्मती, रंग-रोगन, बिजली, पानी, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं ठीक करने का निर्देश दिया। लोगों के बैठने के लिए शेड और प्रतीक्षास्थल बनाने को भी कहा गया।

शाखा मैदान धुर्वा में कम्युनिटी टॉयलेट और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

एक जगह मिलेंगी कई सेवाएं

सर्किल ऑफिस शुरू होने के बाद लोगों को अपने इलाके के पास ही कई नगर निगम सेवाएं मिल सकेंगी। इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीकरण, होल्डिंग टैक्स और जलकर से जुड़े काम, ट्रेड लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन और सिविल वर्क्स की शिकायत जैसी सेवाएं शामिल होंगी।

लोगों का समय और खर्च बचेगा

नगर आयुक्त ने कहा कि अभी कई लोगों को नगर निगम के काम के लिए कचहरी स्थित मुख्यालय आना पड़ता है। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च बढ़ता है। सर्किल ऑफिस बनने से लोगों को अपने घर के नजदीक ही नगर निगम की सेवाएं मिल सकेंगी।

नगर बोर्ड की सहमति और अनुशंसा के बाद सर्किल ऑफिस के लिए स्थान तय किए जाएंगे। इसके बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram