फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स बनाने पर 4 के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार

पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश कर रील्स बनाने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। प्रबंधन ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

पलामू: पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश कर रील्स बनाने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। प्रबंधन ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया गया कि लातेहार के बरवाडीह पोखरी के रहने वाले कुछ लोग वाहन से पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे थे। वहां उन्होंने रील्स बनाई। इसकी जानकारी मिलने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की।

जुलाई से सितंबर तक प्रवेश पर रोक

पलामू टाइगर रिजर्व में जुलाई, अगस्त और सितंबर के दौरान पर्यटन गतिविधियां बंद रहती हैं। वन्य जीवों के प्रजनन को देखते हुए इस अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर रोक रहती है।

एक आरोपी गिरफ्तार

मामले में इश्तेयाक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एफआईआर में चार लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें एक पूर्व जनप्रतिनिधि का पति भी बताया जा रहा है।

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुए थे।

अधिकारी के अनुसार, विभाग को यह जानकारी भी मिली है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले लोगों के पास हथियार थे। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram