Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

मुख्य सचिव और प्रधान सचिव को हाईकोर्ट की फटकार, 5 अगस्त तक मांगा जवाब

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा एक्ट की नियमावली लागू नहीं करने को लेकर राज्य सरकार पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने बुधवार को मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है और 5 अगस्त 2025 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

यह कार्रवाई आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई के बाद की गई। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने साफ कहा कि जुलाई 2024 में ही अदालत ने सरकार को दो महीने के भीतर पेसा नियमावली बनाकर लागू करने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक उस आदेश का पालन नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

प्रार्थी पक्ष की ओर से दलील दी गई कि झारखंड राज्य को बने 25 वर्ष हो गए, जिसका गठन आदिवासी समुदायों के अधिकारों और विकास के लिए किया गया था। बावजूद इसके, सरकार पेसा एक्ट 1996 के तहत जरूरी नियमावली नहीं बना सकी है, जो ग्राम सभा को अधिकार संपन्न बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि पेसा एक्ट को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है और वर्तमान में पंचायती राज अधिनियम व अन्य कानूनी प्रावधानों के माध्यम से कुछ प्रावधानों को लागू किया जा रहा है। सरकार ने अदालत से थोड़ा और समय देने की मांग की और कहा कि अगली सुनवाई में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि यदि अगली तिथि तक ठोस जवाब नहीं आया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला राज्य में आदिवासी स्वशासन और अधिकारों के संरक्षण से जुड़ा है, जिसे लेकर जनजातीय समुदाय में गहरी चिंता है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *