Skip to content
Log In
कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दोनों नेता रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन न केवल एक समर्पित जननेता थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

कल्पना सोरेन ने भी अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुर्गा सोरेन का जीवन आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक एवं गरिमामय रहा।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *