चैनपुर थाना क्षेत्र में आम जनता और खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को आपातकालीन सहायता नंबर डायल 112 के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत, बस स्टैंड, ब्लॉक चौक और अन्य प्रमुख चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर क्यूं आर कोड चिपकाए गए।यह जागरूकता अभियान चैनपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने स्कूली बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच जाकर उन्हें डायल 112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। एसआई दिनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को समझाया कि किसी भी आपराधिक घटना या सहायता की आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बिना किसी देरी के डायल 112 का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि 112 पर कॉल करने पर पुलिस त्वरित सहायता लेकर मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सेवा केवल स्थानीय नहीं है, बल्कि भारत के किसी भी कोने से 112 पर कॉल करके चंद मिनटों में इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है।सार्वजनिक जगहों पर चिपकाए गए ये क्यूं आर कोड लोगों को संकट के समय में आसानी से डायल 112 से जुड़ने में मदद करेंगे। जागरूकता के साथ तकनीक का यह समावेश पुलिस को सूचना देने की प्रक्रिया को और भी तेज और सरल बनाता है
यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
संबंधित खबरें
- Bihar PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार
- #Breaking News अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द
- #Breaking News नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश
- #Breaking News नगर आयुक्त ने किया कांके स्लॉटर हाउस का निरीक्षण, 5 दिसंबर से ट्रायल रन का निर्देश













