फॉण्ट कनवर्टर NEW

दो साल तक जिस्म से खेला, फिर गर्भपात कराकर मुकरा युवक; केस दर्ज

Chainpur News (Gumla): झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां तिगावल निवासी अनित भगत पर एक नाबालिग लड़की का दो साल तक यौन शोषण करने और फिर जबरन उसका गर्भपात कराकर उसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Chainpur News (Gumla): झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां तिगावल निवासी अनित भगत पर एक नाबालिग लड़की का दो साल तक यौन शोषण करने और फिर जबरन उसका गर्भपात कराकर उसे छोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। मां के साये से महरूम एक अनाथ बच्ची, जो मजदूरी कर अपना पेट पाल रही थी, उसे प्यार के जाल में फंसाकर उसकी जिंदगी तबाह कर दी गई।

प्यार का जाल और दो साल का खूनी खेल

पीड़िता की बड़ी बहन जोसेफिन तिर्की द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी छोटी बहन पिछले 8 वर्षों से उसी के पास रह रही थी। कुछ समय पहले वह टोंगो इलाके में मजदूरी करने लगी थी। इसी दौरान गांव के ही अनित भगत ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। आरोप है कि अनित पिछले दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो अनित ने शादी का पक्का वादा करते हुए उसे झांसे में लिया और जबरन उसका गर्भपात करा दिया।

चुप्पी के पीछे छिपा था दर्द; बहन ने जब पूछा तो खुला राज

घटना के बाद से पीड़िता गुमसुम रहने लगी थी। वह न किसी से बात करती थी और न ही ठीक से खाना खा रही थी। उसकी हालत देख बड़ी बहन जोसेफिन चिंतित हो गई और जब उसने प्यार से कुरेदा, तो पीड़िता फूट-फूटकर रो पड़ी और अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि गर्भपात कराने के बाद अब अनित शादी करने से साफ मुकर गया है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

आरोपी फरार, पुलिस की कई ठिकानों पर छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार और अरविंद कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 376 और 416 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनित भगत फिलहाल अपने घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा और पीड़िता को कानूनन न्याय दिलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram