Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

केंद्र सरकार विपक्ष शासित राज्यों से कर रही भेदभाव : सुप्रियो भट्टाचार्य

Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार का विपक्ष शासित राज्यों के प्रति रवैया पक्षपातपूर्ण है। बुधवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह टिप्पणी आपातकाल की बरसी के अवसर पर की।

भट्टाचार्य ने वर्ष 1975 में लगे आपातकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय की परिस्थितियों को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन चुकी है, जिसमें कभी नोटबंदी तो कभी कोरोना जैसी आपदाओं का बहाना बनाकर आम जनता की आवाज को दबाया जाता है।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड जैसे राज्यों में, जहां विपक्षी दलों की सरकार है, केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना ठोस जांच के लोगों को गिरफ्तार किया जाता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

भट्टाचार्य ने कहा कि यह देश संविधान, बाबा साहब अंबेडकर, बुद्ध, कबीर और गुरु नानक जैसे महापुरुषों के विचारों से चलेगा, न कि सत्ता में बैठे गलत लोगों के मनमाने फैसलों से।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *