फॉण्ट कनवर्टर NEW

कनाडा में मंहगाई इतनी कि…, तलाकशुदा कपल भी साथ रहने को मजबूर?

World News: कनाडा में महंगाई अब ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि तलाक के बाद भी कई जोड़े एक ही घर में रहने को मजबूर हो गए हैं। वेंकूअर में रहने वाली टोनी इस नई हकीकत की जीवंत मिसाल हैं। उनका तलाक हो चुका

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: कनाडा में महंगाई अब ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि तलाक के बाद भी कई जोड़े एक ही घर में रहने को मजबूर हो गए हैं। वेंकूअर में रहने वाली टोनी इस नई हकीकत की जीवंत मिसाल हैं। उनका तलाक हो चुका है, लेकिन वे अब भी उसी घर में अपने पूर्व पति के साथ रहती हैं। उनसे जब पूछा गया कि यह कैसा लगता है, तो उनका जवाब था—“बहुत अजीब।” वे बताती हैं कि शादी के 14 साल बाद उनके पूर्व पति ने तलाक मांगा और उन्होंने सोचा था कि जो अलग होना चाहेगा, वह घर छोड़ देगा। लेकिन घर बेचना मुश्किल पड़ा और दोनों मजबूरन साथ रह रहे हैं।

टोनी का डर एक और चीज़ को लेकर है—“अगर वह किसी को घर ले आया तो मैं क्या करूंगी?” यह सवाल उनके लिए रोज़ की चिंता बन गया है।

महंगाई और गिरती कीमतों ने फंसाया घर

कनाडा में पिछले कुछ सालों में घरों की कीमतों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इतनी नहीं कि लोग आसानी से घर बेच सकें। फरवरी 2022 से जुलाई 2025 के बीच औसत कीमत करीब 1.5 लाख डॉलर कम हुई है। इससे घर खरीदार तो खुश हैं, लेकिन बेचने वालों के लिए यह मुश्किल घड़ी है। टोनी और उनके पूर्व पति एक बार कीमत कम करके देख चुके हैं और दोबारा ऐसा करने के मूड में नहीं।

किराया भी बड़ी समस्या है। वहां औसत किराया 2,137 डॉलर है। यह 2024 की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन 2019 की तुलना में काफी ज्यादा है। टोरोंटो और वेंकूअर जैसे शहर तो अब लगभग “अफोर्डेबल” की परिभाषा से बाहर हो चुके हैं। वेंकूअर में दो बेडरूम का किराया 3,200 डॉलर तक पहुंच चुका है।

एक घर, दो ज़िंदगियाँ

कई कपल अपने घर को दो हिस्सों में बांट चुके हैं—कमरा अलग, फ्रिज की शेल्फ तक अलग। किचन का समय बांटकर तय होता है। टीवी एक ही है, लेकिन चैनल बदलने पर अक्सर लड़ाई हो जाती है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि ऐसी स्थिति मानसिक रूप से बेहद थकाने वाली है। जब दो लोग रिश्ता खत्म कर चुके हों, लेकिन रोज़ एक-दूसरे के सामने आएं, तो ठीक होने की प्रक्रिया रुक जाती है। कई लोग एंग्जायटी, तनाव और नींद की समस्या से जूझ रहे हैं।

लेकिन महंगाई, किराया और सीमित विकल्पों ने इन्हें इसी “अजीब मगर जरूरी” सह-निवास में रहने को मजबूर कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram