फॉण्ट कनवर्टर NEW

कनाडा के स्कूल में कत्लेआम: हमलावर समेत 10 की मौ’त, मची चीख-पुकार

British Columbia, (Canada): कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज शहर से एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को यहां के एक हाई स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों

अपनी भाषा में पढ़ें

British Columbia, (Canada): कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज शहर से एक बेहद दुखद और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को यहां के एक हाई स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इस खूनी वारदात में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के अनुसार, टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल के भीतर छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, एक घायल छात्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी स्कूल परिसर में मृत पाया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, हमलावर ने दूसरों पर गोलियां बरसाने के बाद खुद को भी मौत के घाट उतार लिया।

इस खबर को भी पढ़ें : ब्राजील में खून से सनी गलियां: ड्रग माफिया के खिलाफ जंग में 64 की मौ’त, 75 घायल

इस घटना की भयावहता तब और बढ़ गई जब पुलिस को स्कूल के पास ही स्थित एक घर से दो अन्य लोगों के शव मिले। पुलिस का मानना है कि इस घर में हुई हत्याओं का सीधा संबंध स्कूल में हुई गोलीबारी से है। स्थानीय विधायक (MLA) लैरी न्यूफेल्ड ने इस घटना को “बेहद परेशान करने वाला” बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि एक्टिव शूटर अलर्ट अब हटा लिया गया है, लेकिन पूरा समुदाय इस त्रासदी से सदमे में है।

न्यूफेल्ड ने कठिन समय में तत्परता दिखाने वाले फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स और स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे पुलिस जांच पूरी होने का इंतजार करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल, पुलिस ने हमलावर की पहचान और इस नरसंहार के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है। कनाडा जैसे शांत माने जाने वाले देश में स्कूल के भीतर हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : स्कूल से मॉल तक गोलीबारी… आखिर क्यों इतना आसान है अमेरिका में बंदूक खरीदना?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram