फॉण्ट कनवर्टर NEW

कमाल की चोरी! ब्रिस्टल म्यूजियम से 600+ ऐतिहासिक चीजें गायब, कौन हैं चोर?

World News: ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर स्थित एक म्यूजियम से 600 से अधिक ऐतिहासिक वस्तुओं की चोरी ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। एवॉन एंड समरसेट पुलिस ने इस घटना को अब तक की सबसे बड़ी चोरियों में से एक बताया है। चोरी

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर स्थित एक म्यूजियम से 600 से अधिक ऐतिहासिक वस्तुओं की चोरी ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। एवॉन एंड समरसेट पुलिस ने इस घटना को अब तक की सबसे बड़ी चोरियों में से एक बताया है। चोरी गई वस्तुओं में भारत के औपनिवेशिक काल से जुड़े कई बेशकीमती सामान भी शामिल हैं, जिससे उनका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है।

पुलिस के अनुसार, यह चोरी 25 सितंबर की रात को हुई थी। चोरों ने खास तौर पर ब्रिस्टल म्यूजियम के ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ संग्रह को निशाना बनाया। चोरी गए सामानों में हाथी के दांत से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति, ईस्ट इंडिया कंपनी के एक अधिकारी की कमरबंद, और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य से जुड़े सैकड़ों निजी सामान, तस्वीरें और दस्तावेज़ शामिल हैं।

चोरों की तलाश: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की CCTV तस्वीरें

म्यूजियम प्रबंधन का कहना है कि यह संग्रह ब्रिटिश साम्राज्य के कामकाज और उस दौर में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को समझने का एक बहुत अहम ज़रिया था। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों की सीसीटीवी तस्वीरें जारी की हैं, जो सभी गोरे पुरुष बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई इन संदिग्धों को पहचानता है, या ऑनलाइन इन दुर्लभ ऐतिहासिक सामानों को बिकते देखता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram