Skip to content
Log In
रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात 5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

दो भाइयों के बीच खूनी विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई डॉक्टर पर चलाई गोली

झारखंड के सरायकेला जिले में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरआईटी थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या-4 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में सोमवार रात स्कूल संचालक सत्यप्रकाश सुधांशु ने अपने छोटे भाई डॉक्टर ओपी आनंद पर कथित तौर पर सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली डॉक्टर की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम ने देर रात ऑपरेशन कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला जिले में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरआईटी थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या-4 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में सोमवार रात स्कूल संचालक सत्यप्रकाश सुधांशु ने अपने छोटे भाई डॉक्टर ओपी आनंद पर कथित तौर पर सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोली डॉक्टर की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम ने देर रात ऑपरेशन कर गोली निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

पत्नी पर तानी रिवॉल्वर, बीच-बचाव करने पर डॉक्टर को लगी गोली

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई एक ही डुप्लेक्स में रहते हैं। डॉ. ओपी आनंद नीचे के तल पर, जबकि उनके बड़े भाई सत्यप्रकाश ऊपर रहते हैं। वर्ष 2021 में पिता के निधन के बाद से दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें: रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी

बताया जा रहा है कि सोमवार रात घर लौटने के दौरान सत्यप्रकाश की डॉ. आनंद की पत्नी सरिता आनंद से कहासुनी हो गई। इसी दौरान उन्होंने रिवॉल्वर निकालकर सरिता पर तान दी। पत्नी को बचाने के लिए डॉ. आनंद बीच में आए, तभी गोली उनकी पीठ में लग गई।

आरोप है कि इसके बाद दूसरी बार भी फायरिंग की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने सत्यप्रकाश को पकड़कर पीछे खींच लिया। इससे दूसरी गोली हवा में चली गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली है। पुलिस परिजनों, घरेलू कर्मचारियों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

यह भी पढ़ें: गुरुनानक जयंती पर स्वच्छ और सुंदर दिखेगी रांची: विशेष सफाई अभियान तेज, श्रद्धालुओं की राह आसान

पहले भी चर्चा में रहे हैं डॉ. ओपी आनंद

डॉ. ओपी आनंद पूर्वी सिंहभूम से सांसद और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ विवाद के बाद वह चर्चा में आए थे। मरीज की शिकायत के बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

बताया जाता है कि अस्पताल बंद होने, बैंक के कर्ज और आर्थिक नुकसान को लेकर भी परिवार में तनाव रहता था। इसी वजह से दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता था। हालांकि, ताजा घटना के सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *