फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिल गेट्स पर एपस्टीन का गंभीर आरोप: ‘रूसी लड़कियों से थे संबंध’!

Washington (US): दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) एक बार फिर कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जुड़े दस्तावेजों के कारण विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Washington (US): दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) एक बार फिर कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जुड़े दस्तावेजों के कारण विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा सार्वजनिक की गई ‘एपस्टीन फाइल्स’ में दावा किया गया है कि गेट्स के रूसी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध थे। बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें “झूठा और बेतुका” करार दिया है।

एपस्टीन का ‘ब्लैकमेल’ वाला दावा और गुप्त दवाएं

30 जनवरी को सार्वजनिक किए गए करीब 30 लाख पन्नों के दस्तावेजों में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। एपस्टीन ने दावा किया था कि गेट्स ने उससे यौन रोगों (STD) के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थीं, ताकि वे अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स को इस बारे में पता न चलने दें। गेट्स के करीबियों का कहना है कि एपस्टीन उनसे नाराज था क्योंकि गेट्स ने उससे दूरी बना ली थी, और इसीलिए वह उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगा रहा था।

क्या यही बनी तलाक की असली वजह?

बिल और मेलिंडा गेट्स का 2021 में हुआ तलाक उस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना था। मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने बाद में स्वीकार किया था कि बिल के अफेयर्स और जेफ्री एपस्टीन के साथ उनके गहरे संबंध तलाक की एक बड़ी वजह थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2011 से 2013 के बीच गेट्स ने एपस्टीन से कई बार मुलाकात की थी, जिसमें न्यूयॉर्क स्थित उसके घर पर देर रात तक रुकना और निजी विमान से यात्रा करना शामिल था।

‘केवल चैरिटी के लिए मिला था’ – गेट्स की सफाई

बिल गेट्स पहले भी एपस्टीन के साथ अपनी मुलाकातों पर पछतावा जता चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे मिलने का एकमात्र उद्देश्य ‘गेट्स फाउंडेशन’ के लिए फंड जुटाना था। उन्होंने 2019 में ही साफ कर दिया था कि उनका एपस्टीन के साथ कोई कारोबारी या व्यक्तिगत गलत रिश्ता नहीं था। हालांकि, ताज़ा फाइलों में 2,000 वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरों का ज़िक्र होने से यह विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : मेलानिया ट्रंप की फिल्म पर जनता मेहरबान, पर क्रिटिक्स ने कर दी ‘हवा’ खराब!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram